मनोरंजन

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Movie Review | करण जौहर ने फैमिली ड्रामा फिल्म में पेश किया मॉडर्न लव स्टोरी, रणवीर-आलिया की दिखी केमिस्ट्री


Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Movie Review

Photo – Instagram

फिल्म : ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’

निर्देशक : करण जौहर 

कास्ट : रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी 

स्ट्रीमिंग : थिएटर

रिलीज डेट : 28 जुलाई 2023

रन टाइम : 2 घंटा 48 मिनट

रेटिंग्स : 3.5 स्टार्स 

कहानी : फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ दिल्ली में रहने वाले ऐसे लड़के-लड़की की है। जिनका आपस में कोई मेल नहीं है। फिल्म में रणवीर सिंह रॉकी रंधावा और आलिया भट्ट रानी चटर्जी की भूमिका निभा रही हैं। जहां रॉकी एक पंजाबी रईस फैमिली से ताल्लुक रखता है। वहीं रानी एक बंगाली परिवार से आती है, जो एक बेबाक जर्नलिस्ट हैं और उनके पिता टोटा राय चौधरी एक कथक डांसर हैं। याददाश्त गंवा चुके रॉकी के शायर दादा कंवल (धर्मेंद्र) और रानी की दादी जामीनी (शबाना आजमी) की अधूरी लव स्टोरी को पूरा करने की कोशिश करते हुए रॉकी और रानी खुद एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं, लेकिन दोनों यह भी जानते हैं कि इसके लिए दोनों परिवारों का दिल जीतना उनके लिए काफी मुश्किल है क्योंकि रॉकी के परिवार में उसकी दादी धनलक्ष्मी (जया बच्चन) की ही चलती है। जिसके लिए रॉकी और रानी एक-दूसरे के परिवार का दिल जीतने के लिए बीच का रास्ता निकालते हैं। दोनों यह फैसला करते हैं कि वो दोनों एक दूसरे के परिवार में 3 महीने का वक्त बिताएंगे। बस यही से दोनों परिवारों की विचारधारा को बदलने की दोनों की जद्दोजहद शुरू होती है। 

डायरेक्शन और म्यूजिक : 7 साल के लंबे ब्रेक के बाद करण जौहर ने फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का निर्देशन किया है। इसी के साथ ही करण ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं। करण ने पारिवारिक फिल्म में मॉडर्न लव स्टोरी का तड़का लगाया है। फिल्म ड्रामा, कॉमेडी और रोमांस से भरपूर है। करण ने ऑडियंस के सामने नई मानसिकता और विचारधारा को पेश करने की कोशिश की है। फिल्म का फर्स्ट हाफ दर्शकों को बांधे रखता है, लेकिन सेकंड हाफ थोड़ा लंबा है। वहीं फिल्म में प्रीतम के दिए संगीत ‘तुम क्या मिले’ और ‘वॉट झुमका’ दर्शकों के दिलों को छू रहा हैं। फिल्म के गानों को अरिजीत सिंह, सोनू निगम और जोनिता गांधी जैसे सिंगर्स ने अपनी आवाज से सजाया है। जबकि फिल्म की कहानी शशांक खेतान, सुमित रॉय और इशिता मोइत्रा ने लिखी है। 

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर:

एक्टिंग : फिल्म में रणवीर सिंह ने अपनी शानदार एक्टिंग से समां बांध दिया है। उन्होंने फिल्म में रॉकी के किरदार को बखूबी निभाया है। फिल्म में उनका कुछ नया किरदार देखने को मिल रहा है। वहीं उनके डांस में फुल एनर्जी देखने को मिल रही है। जो उनसे नजरें नहीं हटने दे रही है। वहीं फिल्म में आलिया भट्ट ने करैक्ट एटिट्यूड के साथ अपने खुबसूरती को बरकरार रखा है। वो कहानी के बिंदु पर खरी उतरती नजर आ रही हैं। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की केमिस्ट्री सुपर है। फिल्म में दादी धनलक्ष्मी बनी जया बच्चन ने अपने किरदार को दमदार ढंग से निभाया है। धर्मेंद्र और शबाना आजमी की प्रेम कहानी भी दर्शकों को पकड़े रखती है।





Source link