अंतर्राष्ट्रीय

India हर लिहाज से ताकतवर

PAK रक्षा विशेषज्ञ भी भारत के हुए फैन ! शहबाज सरकार को दिखाया आइना

इस्‍लामाबाद: भारत आज दुनिया न केवल एशिया में बल्कि पूरी दुनिया के लिए महत्‍वपूर्ण बन गया है। ऐसे में उसकी अनदेखी करना  कोई बुद्धिमानी का काम नहीं होगा। ये कहना है  आर्थिक संकट और राजनीतिक स्थिरता से जूझते पाकिस्‍तान के रक्षा विशेषज्ञों का। उन्होंने मीडिया के जरिए पाक सरकार को भारत से रिश्‍ते सुधारने की सलाह दी है।  पाकिस्‍तान के अखबार एक्‍सप्रेस ट्रिब्‍यून में  पाक के जाने-माने रक्षा विशेषज्ञ शहजाद चौधरी ने शहबाज सरकार को आईना  दिखाते हुए याद दिलाया है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने भारत की तस्‍वीर को सुधारने में जो काम उन्‍होंने किया है, वह अभी तक कोई नहीं कर सका है।

उन्‍होंने अमेरिका से लेकर रूस का जिक्र किया और शहबाज सरकार को बताया है कि कैसे भारत दिन पर दिन मजबूत होता जा रहा है।  उनकी मानें तो भारत इस समय पूरी दुनिया के लिए काफी महत्‍वपूर्ण देश है।यह देश जिस तरह से अपनी नीतियों और शर्तों पर आगे बढ़ रहा है, उसने इस एक अलग मुकाम दिलाया है। अर्थव्‍यवस्‍था में अब यह यूके से भी आगे है और दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बन चुका है। अब भारत का मकसद साल 2037 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बनना है। विदेशी मुद्राभंडार में भारत दुनिया का चौथा देश है और उसके पास 600 बिलियन डॉलर हैं। जबकि पाकिस्‍तान के पास सिर्फ 4.5 का ही आंकड़ा है। वहं जीडीपी का जिक्र भी शहजाद ने किया है और कहा है कि पिछले तीन दशकों से चीन के बाद इस देश का नाम लिया जा रहा है।


 
शहजाद चौधरी ने  एक्‍सप्रेस ट्रिब्‍यून में लिखा है कि अमेरिका अब भारत का एक करीबी साथी बन चुका है। यह वह बात है जिसका जिक्र हर पाकिस्‍तानी शिकायती लहजे में करता है। रूस जो अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना कर रहा है। लेकिन इसके बावजूद जितनी आजादी के साथ भारत इसके साथ बिजनेस कर रहा है, शायद ही इस समय दुनिया का कोई देश ऐसा कर पा रहा हो। वह अपनी शर्तों पर रूस से तेल खरीद रहा है। उनका कहना है कि दुनिया की दो मिलिट्री सुपरपावर जो एक-दूसरे की दुश्‍मन हैं लेकिन भारत के करीब हैं। शहजाद चौधरी की मानें तो यह एक लोकतांत्रित तख्‍तापलट से कम नहीं है।
 
 
शहजाद ने लिखा है कि भारत के पास दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी सेना और तीसरी सबसे बड़ी मिलिट्री है। उन्‍होंने हर उस भारतीय बिजनेसमैन का नाम लिया है जो अब दुनिया में छाए हुए हैं। उनका कहना है कि कृषि से लेकर आईटी उद्योग तक में भारत दु‍निया का लीडर बना हुआ है। उनकी मानें तो पाकिस्‍तान की अपनी चुनौतियां हैं। पाकिस्‍तान की ये चुनौतियां भारत और पीएम मोदी के लिए कारगर साबित हो रही हैं। उन्‍होंने याद दिलाया कि पाकिस्‍तान का करीबी सऊदी अरब भी भारत में 72 बिलियन डॉलर के निवेश का ऐलान कर चुका है। जबकि पाकिस्‍तान को सात बिलियन के लिए भी भीख मांगनी पड़ रही है। चीन भी अब मदद से मुंह मोड़ने लगा है।

Related posts
अंतर्राष्ट्रीय

सीरिया में जबरदस्त धमाका, 6 लोगों की मौत; शिया मस्जिद में इबादत के समय टैक्सी में किया गया विस्फोट

Image Source : AP सीरिया में मस्जिद के…
Read more
अंतर्राष्ट्रीय

जिसने चुराया मोबाइल, उसी को दिल दे बैठी लड़की, वायरल हो रही अजब प्रेम की गजब कहानी, आए मजेदार कमेंट्स

Image Source : SOCIAL MEDIA Brazil: जिसने चुराया…
Read more
अंतर्राष्ट्रीय

बुरे दौर से गुजर रही चीन की इकोनॉमी, पर कंडोम के बढ़ गए खरीदार, जानिए क्या है वजह?

Image Source : SOCIAL MEDIA बुरे दौर से गुजर…
Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *