मनोरंजन

Har Har Mahadev Song Out | ‘ओएमजी 2’ का नया गाना ‘हर हर महादेव’ रिलीज, भस्म लगाकर तांडव करते दिखे अक्षय कुमार



बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ओएमजी 2’ (OMG 2) को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में एक्टर भगवान शिव के किरदार में दिखाई देंगे। वहीं आज मेकर्स ने फिल्म का नया गाना ‘हर हर महादेव’ (Har Har Mahadev) रिलीज कर दिया है। जिसमें अक्षय कुमार चेहरे और शरीर पर भस्म लपेटे लंबी जटाओं और हाथ में डमरू लिए तांडव करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनकी एनर्जी देखने लायक है। यह गाना जी म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। घंटों पहले रिलीज हुए इस गाने को अब तक ढाई लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। बता दें कि फिल्म ‘ओएमजी 2’ में अक्षय कुमार के अलावा यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 11 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अक्षय कुमार की इस फिल्म की भिड़ंत बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ से होगी।





Source link

Related posts
मनोरंजन

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Movie Review | करण जौहर ने फैमिली ड्रामा फिल्म में पेश किया मॉडर्न लव स्टोरी, रणवीर-आलिया की दिखी केमिस्ट्री

Photo – Instagram फिल्म : ‘रॉकी और रानी क…
Read more
मनोरंजन

Sunny Deol | ये सियासी खेल है जो नफरत पैदा करता है, दोनों देशों के लोगों के दिलों में समान प्यार है : सनी देओल

Photo – Instagram मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर…
Read more
मनोरंजन

Kennedy | 14वें इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में अनुराग कश्यप की 'कैनेडी' होगी प्रदर्शित

Photo – Instagram मुंबई : फिल्म निर्माता…
Read more