खेल

94 साल की दादी ने किया भारत का नाम रौशन, वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल

कहते है उम्र से बुढ़ापे का पता चलता है, लेकिन हम कहते है उम्र तो केवल एक संख्या है जिसे खुद भारत की 94 साल की भगवानी देवी ने साबित करके दिखाया है। जिस उम्र में लोग भागना तो दुर चल तक नहीं पाते वहीं भगवानी देवी ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिससे दुनिया भर में देश का नाम रौशन हो रहा है। बता दें कि उन्होंने वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सीनियर सिटीजन कैटिगरी में 100 मीटर रेस का गोल्ड जीता है। यहीं नहीं उन्होंने शॉटपुट में भी रजत पदक हासिल किया है। फिनलैंड के टेम्परे में वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 94 साल की दादी ने 100 मीटर स्प्रिंट इवेंट में कमाल दिखाया है। उन्होंने 24.74 सेकंड के समय के साथ गोल्ड मेडल देश के नाम किया वहीं शॉटपुट में रजत पदक अपनी झोली में डाला। 

तस्वीर हो रही वायरल

दोनों हाथों से देश का तिरंगा पकड़े और सिने पर मेडल पहने  94 साल की भगवानी देवी की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही है। जो कोई भी इस तस्वीर को देख रहा है वह काफी ज्यादा हैरान हो रहा है। मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स ने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट पर उनकी तस्वीर पोस्ट की है और लिखा है भारत की 94 वर्षीय भगवानी देवी ने एकबार फिर बतला दिया है कि उम्र तो सिर्फ संख्या है। उन्होंने गोल्ड और और ब्रॉन्ज मेडल जीता। वाकई में साहसिक प्रदर्शन।

Related posts
खेल

IND vs WI Suryakumar Yadav flop performace in 1st ODI against West Indies for Team India | पहले वनडे में फेल हुआ रोहित का सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी, एक बार फिर हुआ फ्लॉप

Image Source : TWITTER (BCCI) भारतीय टीम के…
Read more
खेल

44 गेंद...26 रन....7 विकेट, रोहित शर्मा की एक परेशानी हुई हल, अब वर्ल्ड कप जीतना बाएं हाथ का खेल!

हाइलाइट्स भारत ने वेस्टइंडीज को पहले…
Read more
खेल

Ravindra Jadeja now have the most wickets against West Indies in ODI format | रवींद्र जडेजा बने नंबर 1, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में रच दिया इतिहास

Image Source : PTI Ravindra Jadeja IND vs WI: भारतीय…
Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *