राष्ट्रीय

यूपी से लेकर पंजाब-उत्तराखंड तक बदलेगा मौसम, होगी बारिश  : आईएमडी

नई दिल्ली ,15 मई। देशभर में इन दिनों गर्मी अपना कहर दिखा रही है। उत्तर भारत के राज्यों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पास पहुंच गया है। इस बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। आने वाले अगले कुछ दिन जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में मौसम के करवट लेने की उम्मीद है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तर प्रदेश तक कई राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 16 और 17 मई को  तेज हवाओं के साथ गरज, बारिश और ओले गिरने की संभावना है। उत्तर पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 16 और 17 मई को हल्की बारिश की संभावना है।हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 16 मई को आंधी-तूफान की संभावना है। वहीं, उत्तरी राजस्थान के कई इलाकों में 14 और 15 मई को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है।हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में आज, 15 मई को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना है। शिमला में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। हिमाचल के मनाली में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं, हिमाचल के इन इलाकों में हल्के बादल भी छाए रहेंगे।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 43 डिग्री रह सकता है। वहीं, गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहने की संभावना है।00

Related posts
राष्ट्रीय

वेदांता एल्यूमिनियम के उत्पाद पर्यावरणीय रूप से सस्टेनेबल हैं, अंतर्राष्ट्रीय संस्था ने किया सत्यापित

एनवायर्नमेंटल प्रोडक्ट डिक्लेरेशन…
Read more
राष्ट्रीय

मातृत्व एवं करियर की जिम्मेदारियों को साथ निभाती बालको की कामकाजी महिलाएं

मदर्स डे दुनिया भर की उन अविश्वसनीय…
Read more
राष्ट्रीय

हैप्पिएस्ट वर्कप्लेस अवार्ड 2022 से सम्मानित हुआ बालको

कोरबा । वेदांता समूह की कंपनी भारत…
Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *