राष्ट्रीय

मां… मेरा क्या कसूर था! बेटी हुई तो बोरे में भरकर नाले में फेंक गई मां, जानवरों ने बुरी तरह नोंचा

कन्नौज: समाज में बेटी के प्रति अभी भी मानसिकता बदलने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला कन्नौज का है। जहां कंपकंपाती ठंड में यहां एक मां ने अपनी ही नवजात बेटी को बोरे में भरकर नाले में फेंक दिया। वहीं थोड़ी देर बाद आए आवारा कुत्तों ने बच्ची को बुरी तरह से नोंच डाला। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर जिसने भी शत विक्षत शव को देखा वो सिहर उठा। वहीं पुलिस इस मामले को भ्रूण हत्या के एंगल से देख रही है।

जानिए क्या है मामला?
मामला कन्नौज के सदर थाना क्षेत्र में रंगीन पुरवा गांव का है। यहां शनिवार की सुबह कुछ बच्चे शौच के लिए नहर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें नहर के किनारे आवारा कुत्तों का झुंड दिखा। पास जाने पर पता चला कि कुत्ते बोरे में से एक शव को नोंच रहे हैं। ऐसे में बच्चों ने ही पत्थर मारकर कुत्तों को भगाया और शोर मचाकर ग्रामीणों को जानकारी दी। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बच्ची का शव कब्जे में ले लिया है। शव की जांच के दौरान पता चला कि जन्म के बाद बच्चे की नार तक नहीं काटी गई है। बल्कि उसे जन्म लेते ही यहां लाकर फेंक दिया गया है।

Related posts
राष्ट्रीय

वेदांता एल्यूमिनियम के उत्पाद पर्यावरणीय रूप से सस्टेनेबल हैं, अंतर्राष्ट्रीय संस्था ने किया सत्यापित

एनवायर्नमेंटल प्रोडक्ट डिक्लेरेशन…
Read more
राष्ट्रीय

मातृत्व एवं करियर की जिम्मेदारियों को साथ निभाती बालको की कामकाजी महिलाएं

मदर्स डे दुनिया भर की उन अविश्वसनीय…
Read more
राष्ट्रीय

हैप्पिएस्ट वर्कप्लेस अवार्ड 2022 से सम्मानित हुआ बालको

कोरबा । वेदांता समूह की कंपनी भारत…
Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *