खेल

बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट का किया ऐलान, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेंगे अपना आखिरी मैच

इंग्लैंड के शानदार ऑलराउंडर और जबरदस्त खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड के लिए कई मौकों पर अहम पारी खेलने वाले बेन स्टोक्स ने महज 31 साल की उम्र में ही एकदिवसीय मैचों से सन्यास की घोषणा कर दी है। बताया जा रहा है कि 19 जुलाई को बेन स्टोक साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना आखिरी एकदिवसीय मुकाबला खेलेंगे। इंग्लैंड को पहला विश्व कप जिताने में भी बेन स्टोक्स का काफी योगदान रहा है। 2019 के विश्वकप फाइनल मुकाबले में बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 84 रनों की पारी खेली थी और मैच को सुपर ओवर तक ले गए थे। इसके बाद इंग्लैंड अपना पहला विश्वकप खिताब जीता था और बेन स्टोक प्लेयर ऑफ द मैच बने थे।

बेन स्टोक्स को लिमिटेड ओवर का बेहतरीन खिलाड़ी माना जाता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर आज अपने ट्वीट में लिखा है कि मैं इंग्लैंड के लिए अपना आखिरी वनडे क्रिकेट मैच मंगलवार को डरहम में खेलूंगा। इसके साथ ही मैं इस प्रारूप से संन्यास लेने का फैसला लिया है। अपने ट्वीट में बेन स्टोक्स ने यह भी लिखा है कि यह फैसला करना अविश्वसनीय रूप से काफी कठिन रहा है। मैं इंग्लैंड की टीम में अपने साथियों के साथ हर मिनट के खेल को पसंद किया है। हमें इस दौरान एक अविश्वसनीय यात्रा की है। वर्तमान में देखें तो बेन स्टोक्स इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान भी हैं। बेन स्टोक्स का जन्म क्राइस्टचर्च न्यूजीलैंड में हुआ था। लेकिन उनका पूरा परिवार इंग्लैंड में ही रहता है।

बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए 101 एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने 40 से ज्यादा के औसत से 2871 रन बनाए हैं। इसमें 3 शतक और 21 अर्धशतक शामिल है। जबकि 101 मुकाबले में उन्होंने 74 विकेट भी चटकाए हैं। एक बार एक बारे में उन्हें 5 विकेट हासिल हुए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 61 रन देकर पांच विकेट है। बेन स्टोक्स का आईपीएल में भी काफी जलवा रहता है। 

Related posts
खेल

IND vs WI Suryakumar Yadav flop performace in 1st ODI against West Indies for Team India | पहले वनडे में फेल हुआ रोहित का सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी, एक बार फिर हुआ फ्लॉप

Image Source : TWITTER (BCCI) भारतीय टीम के…
Read more
खेल

44 गेंद...26 रन....7 विकेट, रोहित शर्मा की एक परेशानी हुई हल, अब वर्ल्ड कप जीतना बाएं हाथ का खेल!

हाइलाइट्स भारत ने वेस्टइंडीज को पहले…
Read more
खेल

Ravindra Jadeja now have the most wickets against West Indies in ODI format | रवींद्र जडेजा बने नंबर 1, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में रच दिया इतिहास

Image Source : PTI Ravindra Jadeja IND vs WI: भारतीय…
Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *