राष्ट्रीय

बाल्कोनगर में उत्कल भारती समिति ने निकाली जगन्नाथ रथयात्रा, उमड़ा भक्तों का सैलाब

कोरबा। बालकोनगर ने उत्कल भारती समिति द्वारा भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक अभिजीत पति सहित अनेक बालको अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिवारजनों और नगरवासियों ने धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया। सर्वप्रथम भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा एवं बलभद्र को रथ पर आसीन किया गया।
श्री पति की अगुवाई में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रथ खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया। रथयात्रा के आगे चल रहे कर्मा नर्तकों के दल ने तालबद्ध नृत्य से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। रथयात्रा बालकोनगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान में गुंडिचा मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र की स्थापना कर उनकी आराधना की। 1 से 9 जुलाई तक श्री गुंडिचा मंदिर रामलीला मैदान में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। बालकोनगर में 41 वर्षों से रथयात्रा उत्सव धुमधाम से मनाया जा रहा है।

Related posts
राष्ट्रीय

वेदांता एल्यूमिनियम के उत्पाद पर्यावरणीय रूप से सस्टेनेबल हैं, अंतर्राष्ट्रीय संस्था ने किया सत्यापित

एनवायर्नमेंटल प्रोडक्ट डिक्लेरेशन…
Read more
राष्ट्रीय

मातृत्व एवं करियर की जिम्मेदारियों को साथ निभाती बालको की कामकाजी महिलाएं

मदर्स डे दुनिया भर की उन अविश्वसनीय…
Read more
राष्ट्रीय

हैप्पिएस्ट वर्कप्लेस अवार्ड 2022 से सम्मानित हुआ बालको

कोरबा । वेदांता समूह की कंपनी भारत…
Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *