जांजगीर-चांपा। हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक 12 वर्ष का बच्चा शुक्रवार की दोपहर 80 फीट गहराई वाले बोरेवेल में गिर गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। बच्चे को बोरवेल से निकालने की कोशिश जारी है। पाईप के सहारे बच्चे को आक्सीजन दिया जा रहा है।
ज्ञात हो कि, जांजगीर-चांपा जिले के पिहरिद गांव में एक 12 साल का बच्चा राहुल पिता लाला साहू घर के पीछे खेल रहा था। इसी दौरान वह बोरवेल में गिर गया है। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। जिसके बाद बच्चे को पाइप लाइन के जरिए आक्सीजन भेजा जा रहा है। साथ ही बच्चे को बोरवेल के गड्ढे से निकालने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के अनुसार बोरवेल 80 फीट गहरा है। हालांकि बच्चा लगभग 50 फीट की गहराई में फंसा हुआ है। मौके पर बचाव दल मौजूद है. जो लगातार बच्चे की आवाज सुन रहे है। इससे पूर्व भी देश में कई स्थानों पर इसी तरह के हादसे हो चुके हैं, जिसमें 5 से 7 वर्ष तक के मासूम बोरबेल में गिर चुके हैं, लेकिन इस बार 12 वर्ष का बच्चा बोरबेल में गिरा है। स्वभाविक है कि वह बोरबेल में गिरने के बाद 50 फीट पर फंस गया होगा।