राष्ट्रीय

‘पप्पू’ नहीं है राहुल गांधी स्मार्ट व्यक्ति हैं: पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन

नेशनल डेस्क:  भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधीको लेकर एक बड़ा बयान दिया। दरअसल, हाल ही में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि  राहुल गांधी स्मार्ट व्यक्ति हैं पप्पू नहीं हैं। बता दें कि रघुराम पिछले ही महीने राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात की और उनसे बातचीत की।  

 रघुराम राजन ने कहा कि उन्हें लगता है राहुल की छवि दुर्भाग्यपूर्ण है। राहुल किसी भी तरह से ‘पप्पू’ या मूर्ख  नहीं है। वह एक स्मार्ट, युवा, जिज्ञासु व्यक्ति हैं।राजन ने कहा कि हमारी प्राथमिकताएं क्या हैं, बुनियादी जोखिम और उनका मूल्यांकन करने की क्षमता की अच्छी समझ होना महत्वपूर्ण है और राहुल इन सभी चीजों के लिए सक्षम हैं। 

उन्होंने यह भी बताया कि वह इसलिए राहुल गांधी के साथ चले क्योंकि वह भारत जोड़ो यात्रा के मूल्यों के लिए खड़े थे। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की आर्थिक नीतियों की आलोचना पर रघुराम राजन ने कहा कि वह मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के भी आलोचक थे और चुनावी राजनीति में उनके प्रवेश से स्पष्ट रूप से इनकार करते थे। 

Related posts
राष्ट्रीय

वेदांता एल्यूमिनियम के उत्पाद पर्यावरणीय रूप से सस्टेनेबल हैं, अंतर्राष्ट्रीय संस्था ने किया सत्यापित

एनवायर्नमेंटल प्रोडक्ट डिक्लेरेशन…
Read more
राष्ट्रीय

मातृत्व एवं करियर की जिम्मेदारियों को साथ निभाती बालको की कामकाजी महिलाएं

मदर्स डे दुनिया भर की उन अविश्वसनीय…
Read more
राष्ट्रीय

हैप्पिएस्ट वर्कप्लेस अवार्ड 2022 से सम्मानित हुआ बालको

कोरबा । वेदांता समूह की कंपनी भारत…
Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *