राष्ट्रीय

नाश्ता नहीं परोसे जाने पर ससुर ने खोया आपा, बहू को मार दी गोली

ठाणे ,15 अपै्रल । महाराष्ट्र के ठाणे के राबोडी थाना क्षेत्र में नाश्ता नहीं परोसे जाने से नाराज एक ससुर ने अपनी बहू को गोली मार दी। इस घटना के बाद पीडि़त महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसका उपचार जारी है।  पुलिस ने बताया कि राबोडी इलाके की रहने वाली 42 वर्षीय महिला के पेट में गोली लगी है। उसे तुरंत अस्तपाल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। राबोडी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक संतोष घाटेकर ने कहा कि आरोपी काशीनाथ पांडुरंग पाटिल (76) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 506 (आपराधिक भयादोहन) के अलावा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभी आरोपी को गिरफ्तार किया जाना है।पुलिस अधिकारी ने आरोपी की दूसरी बहू की शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि घटना गुरुवार को सुबह करीब 11 बजकर 30 मिनट पर हुई। शिकायत में कहा गया है कि जब पीडि़ता ने चाय के साथ नाश्ता नहीं दिया तो आरोपी नाराज हो गया। बुजुर्ग ने अपनी रिवॉल्वर निकाली और बहू को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गई।

Related posts
राष्ट्रीय

वेदांता एल्यूमिनियम के उत्पाद पर्यावरणीय रूप से सस्टेनेबल हैं, अंतर्राष्ट्रीय संस्था ने किया सत्यापित

एनवायर्नमेंटल प्रोडक्ट डिक्लेरेशन…
Read more
राष्ट्रीय

मातृत्व एवं करियर की जिम्मेदारियों को साथ निभाती बालको की कामकाजी महिलाएं

मदर्स डे दुनिया भर की उन अविश्वसनीय…
Read more
राष्ट्रीय

हैप्पिएस्ट वर्कप्लेस अवार्ड 2022 से सम्मानित हुआ बालको

कोरबा । वेदांता समूह की कंपनी भारत…
Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *