राष्ट्रीय

नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 8-9 पर महिला के साथ गैंगरेप, 4 बिजली विभाग के कर्मचारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में एक बार फिर सरेआम दरिंदगी का मामला सामने आया हैं। दिल्ली के सबसे बड़े नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जहां हर वक्त हजारों की भीड़ जुटी रहती है, वहां पर एक 30 साल की महिला के साथ रेलवे के ही कर्मचारियों ने सामूहिक बलात्कार किया। 30 साल की पीड़िता के साथ गुरुवार रात रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म 8-9 पर बिजली के रखरखाव स्टाफ की झोपड़ी में बलात्कार किया गया था। सभी 4 आरोपी विद्युत विभाग में रेलवे कर्मचारी हैं और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

डीसीपी रेलवे हरेंद्र सिंह की टीम इस मामले की जांच कर रही हैं। उन्होंने जानकारी दी की जिन लोगों के खिलाफ शिकायक की गयी थी उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। 4 लोगों इस अपराध में सम्मिलित हैं। उन्हें दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

दिल्ली पुलिस ने भी इस गंभीर मामले पर जानकारी दी है और कहा हैं गुरुवार (21 जुलाई) की रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सामूहिक दुष्कर्म का एक कथित मामला सामने आया। दिल्ली पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक विद्युत रखरखाव स्टाफ रूम में दो रेलवे कर्मचारियों द्वारा एक 30 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया। गैंगरेप की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और कमरे की पहरेदारी कर मारपीट करने वाले दो कर्मचारियों समेत चार रेल कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related posts
राष्ट्रीय

वेदांता एल्यूमिनियम के उत्पाद पर्यावरणीय रूप से सस्टेनेबल हैं, अंतर्राष्ट्रीय संस्था ने किया सत्यापित

एनवायर्नमेंटल प्रोडक्ट डिक्लेरेशन…
Read more
राष्ट्रीय

मातृत्व एवं करियर की जिम्मेदारियों को साथ निभाती बालको की कामकाजी महिलाएं

मदर्स डे दुनिया भर की उन अविश्वसनीय…
Read more
राष्ट्रीय

हैप्पिएस्ट वर्कप्लेस अवार्ड 2022 से सम्मानित हुआ बालको

कोरबा । वेदांता समूह की कंपनी भारत…
Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *