राष्ट्रीय

दबंगों ने दलित लड़की को स्कूल जाने से रोका, रास्ता रोक कर छींन ली किताबें, विरोध करने पर परिवार को लाठी से पीटा

शाजापुर (मप्र)। पुलिस ने एक नाबालिग दलित लड़की को स्कूल जाने से रोकने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय लोगों के एक समूह ने यह कह कर लड़की को स्कूल जाने से रोका कि अन्य लड़कियां भी स्कूल नहीं जाती हैं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बवालियाखेड़ी गांव में कथित घटना के बाद लड़की के परिवार और गिरफ्तार किए गए लोगों के परिवारों के बीच झड़प हो गई थी, जिसमें कुछ लोग घायल भी हो गए।

कोतवाली थाना प्रभारी अवधेश कुमार शेषा ने शिकायत के हवाले से बताया कि घटना उस समय हुई जब अनुसूचित जाति समुदाय की 16 वर्षीय एक लड़की शनिवार दोपहर स्थानीय स्कूल से पढ़कर घर लौट रही थी। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने लड़की का रास्ता रोका, उसका बस्ता छीना और उससे स्कूल नहीं जाने को कहा।

लोगों ने कहा कि गांव की अन्य लड़कियां भी स्कूल नहीं जाती हैं। बाद में लड़की के परिवार के लोगों और आरोपियों के परिजन के बीच इसी बात पर झड़प हो गई। उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और अनुसूचित जाति-जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

Related posts
राष्ट्रीय

वेदांता एल्यूमिनियम के उत्पाद पर्यावरणीय रूप से सस्टेनेबल हैं, अंतर्राष्ट्रीय संस्था ने किया सत्यापित

एनवायर्नमेंटल प्रोडक्ट डिक्लेरेशन…
Read more
राष्ट्रीय

मातृत्व एवं करियर की जिम्मेदारियों को साथ निभाती बालको की कामकाजी महिलाएं

मदर्स डे दुनिया भर की उन अविश्वसनीय…
Read more
राष्ट्रीय

हैप्पिएस्ट वर्कप्लेस अवार्ड 2022 से सम्मानित हुआ बालको

कोरबा । वेदांता समूह की कंपनी भारत…
Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *