राष्ट्रीय

जेल से बाहर निकलने के बाद सबको देख लूंगा…

जेल अधिकारियों को मंत्री सत्येंद्र जैन की धमकी

नेशनल डेस्क: दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैदियों से मसाज के वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन एक बार फिर से सुर्खियों में है।दरअसल, इस बार जेल के अधिकारियों ने सत्येंद्र जैन पर धमकी देने का आरोप लगाया है। 

तिहाड़ जेल के शीर्ष अधिकारियों ने दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन पर उन्हें धमकी देने और डराने का आरोप लगाया है। सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों ने इस संबंध में महानिदेशक (जेल) को शिकायत दी है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा धन शोधन मामले में पिछले साल गिरफ्तार किए गए जैन तब से जेल में हैं। जेल में मालिश कराते और आगंतुकों से मिलने के उनके कथित वीडियो ने काफी विवाद खड़ा किया था। इस दौरान विपक्ष ने उन्हें मंत्रिमंडल से हटाए जाने की भी मांग की थी।

सूत्रों ने बताया कि तिहाड़ जेल के अतिरिक्त महानिरीक्षक, जेल संख्या-7 के अधीक्षक, उपाधीक्षक, सहायक अधीक्षक और विधि अधिकारी ने महानिदेशक (जेल) को शिकायत दी कि जैन ने उन्हें अपशब्द बोले हैं और जेल से बाहर निकलने के बाद अंजाम भुगतने की धमकी दी हैं।

एक सूत्र ने बताया,  जैन इन अधिकारियों व अन्य को खुलेआम धमकाते रहे हैं जो उन्हें मालिश कराने, बाहर का खाना खाने और अन्य विशेष सुविधाएं लेने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं। सूत्र ने बताया कि दो अधिकारियों ने आठ दिसंबर 2022 को हुई एक घटना के संबंध में जैन के खिलाफ शिकायत दी। उन्होंने दावा किया कि जब वे डीपीआर, 2018 के नियम 1,272 के अनुसार जैन को कारण बताओ नोटिस देने गए तो जैन ने धमकाया।

Related posts
राष्ट्रीय

वेदांता एल्यूमिनियम के उत्पाद पर्यावरणीय रूप से सस्टेनेबल हैं, अंतर्राष्ट्रीय संस्था ने किया सत्यापित

एनवायर्नमेंटल प्रोडक्ट डिक्लेरेशन…
Read more
राष्ट्रीय

मातृत्व एवं करियर की जिम्मेदारियों को साथ निभाती बालको की कामकाजी महिलाएं

मदर्स डे दुनिया भर की उन अविश्वसनीय…
Read more
राष्ट्रीय

हैप्पिएस्ट वर्कप्लेस अवार्ड 2022 से सम्मानित हुआ बालको

कोरबा । वेदांता समूह की कंपनी भारत…
Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *