राष्ट्रीय

ऑनलाइन गेमिंग कंपनियां खेलों के नतीजों पर दांव नहीं लगा सकतीं : आईटी राज्यमंत्री

नई दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि नियमों के मसौदे के तहत ऑनलाइन गेमिंग कंपनियां खेलों के नतीजों पर दांव लगाने की अनुमति नहीं देंगी। चंद्रशेखर ने कहा, नियमों के तहत निर्धारित सिद्धांतों के अनुसार, गेम के परिणाम पर दांव लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को स्व-नियामक निकाय के साथ पंजीकरण करना होगा जो नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई पर निर्णय लेगा।
मंत्री ने कहा कि नियम नवाचार को प्रोत्साहित करने और ऑनलाइन गेमिंग क्षेत्र की मदद करने के लिए हैं। मंत्रालय ने ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के लिए मसौदा नियम प्रकाशित किए हैं और 17 जनवरी तक उन पर टिप्पणियां आमंत्रित की हैं। चंद्रशेखर ने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग के नियमों को अगले महीने की शुरुआत तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

Related posts
राष्ट्रीय

वेदांता एल्यूमिनियम के उत्पाद पर्यावरणीय रूप से सस्टेनेबल हैं, अंतर्राष्ट्रीय संस्था ने किया सत्यापित

एनवायर्नमेंटल प्रोडक्ट डिक्लेरेशन…
Read more
राष्ट्रीय

मातृत्व एवं करियर की जिम्मेदारियों को साथ निभाती बालको की कामकाजी महिलाएं

मदर्स डे दुनिया भर की उन अविश्वसनीय…
Read more
राष्ट्रीय

हैप्पिएस्ट वर्कप्लेस अवार्ड 2022 से सम्मानित हुआ बालको

कोरबा । वेदांता समूह की कंपनी भारत…
Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *