राष्ट्रीय

उदयपुर हत्याकांड: ये हैं आरोपियों को पकड़वाने वाले असल हीरो, 30 किमी तक किया पीछा, पुलिस को दी थी पल-पल की जानकारी

नयी दिल्ली। राजस्थान के उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल का गला रेतने के बाद फरार हुए दोनों आरोपियों को पुलिस ने कुछ घंटे के भीतर पकड़ लिया था। लेकिन दोनों आरोपियों को पकड़वाने में दो लोगों ने अहम भूमिका निभाई थी। इन लोगों ने दर्जी कन्हैया लाल की हत्या के आरोपियों का 30 किमी तक पीछा किया और यही दोनों लोग असस हीरो हैं, जिन्होंने पुलिस की सहायता की।

अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के मुताबिक, राजसमंद में लासानी के पास ताल गांव के रहने वाले शक्ति सिंह और प्रह्ललाद सिंह 28 जून को मोबाइल पर उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या का वीडियो देख ही रहे थे कि एक पुलिसकर्मी मित्र का फोन आया। पुलिसकर्मी ने उन्हें RJ 27 AS 2611 नंबर प्लेट वाली बाइक से भाग रहे आरोपियों के बारे में जानकारी दी। उस समय आरोपी देवगढ़ और भीम के बीच में कहीं पर थे, जहां शक्ति और प्रह्ललाद रहते हैं।

फोन के 20 मिनट के भीतर दोनों ने बाइक को बस स्टैंड पर देखा, जहां वे खड़े थे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। उस समय पुलिस ने दोनों मित्रों (शक्ति और प्रह्ललाद) को आरोपियों पर नजर बनाए रखने के लिए कहा। जिसके बाद आरोपियों दोनों मित्रों ने 30 किमी तक पीछा किया और हर मोड़, हर जगह की पुलिस को जानकारी दी। उस वक्त दोनों मित्र लगातार पुलिस के संपर्क में थे।

Related posts
राष्ट्रीय

वेदांता एल्यूमिनियम के उत्पाद पर्यावरणीय रूप से सस्टेनेबल हैं, अंतर्राष्ट्रीय संस्था ने किया सत्यापित

एनवायर्नमेंटल प्रोडक्ट डिक्लेरेशन…
Read more
राष्ट्रीय

मातृत्व एवं करियर की जिम्मेदारियों को साथ निभाती बालको की कामकाजी महिलाएं

मदर्स डे दुनिया भर की उन अविश्वसनीय…
Read more
राष्ट्रीय

हैप्पिएस्ट वर्कप्लेस अवार्ड 2022 से सम्मानित हुआ बालको

कोरबा । वेदांता समूह की कंपनी भारत…
Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *