खेल

इन दो मशहूर महिला क्रिकेटर्स ने एक-दूसरे के साथ रचाई शादी

नई दिल्ली ,02 जून । इंग्लैंड क्रिकेट टीम की दो महिला खिलाडिय़ों ने एक-दूसरे से शादी कर ली हैं। इंग्लैंड की महिला टीम की खिलाड़ी नट साइवर और कैथरीन ब्रंट शादी के बंधन में बंधे है। इंग्लैंड की पूर्व क्रिकेटर और लोकप्रिय कमेंटेटर ईसा गुहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस खबर का खुलासा किया। गुहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी में लिखा, प्राउड, लव यू नैट साइवर और कैथरीन ब्रंट। वहीं इंग्लैंड क्रिकेट की ओर से भी इस जोड़े को बधाई दी गई। उन्होंने शादी समारोह की फोटोज की एक सीरीज भी शेयर की। कैप्शन में उन्होंने लिखा था, कैथरीन ब्रंट और नेट साइवर इन सुंदरियों के लिए बहुत गर्व, खुश हैं। फैन्स ने कमेंट सेक्शन में अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं। एक यूजर ने लिखा, सौभग्यशाली जोड़े को बधाई। एक शख्स ने ‘खूबसूरत तस्वीरें’ शेयर करने के लिए ईसा का शुक्रिया भी अदा किया। साइवर और ब्रंट का प्यार क्रिकेट के मैदान से परवान चढ़ा। दोनों ने अक्टूबर 2019 में वापस सगाई कर ली थी। सगाई की खबर के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने भी दोनों खिलाडिय़ों को बधाई दी थी। शुरू में यह तय किया गया था कि उनकी शादी सितंबर 2020 में होगी, लेकिन कोरोनावायरस महामारी के कारण इसे स्थगित करना पड़ा। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों खिलाडिय़ों ने एक तस्वीर पोस्ट कर सगाई का खुलासा किया था। इस तस्वीर में नताली वाइन पीतीं दिखीं, तो वहीं कैथरीन किताब पढ़ती नजर आईं। नताली ने कैप्शन लिखा था- हमारी वाइन और मैग्जीन पार्टी में स्वागत है। मैंने हां कह दिया है। इसके साथ नताली ने एक रिंग की इमेज भी लगाई थी।

29 साल की नट साइवर ऑलराउंडर हैं, तो वहीं 36 साल की कैथरीन ब्रंट बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। साइवर ने 7 टेस्ट मैचों में 343 रन बनाए हैं। जबकि वनडे के 89 मैचों में 2711 रन ठोके हैं। टी 20 के 91 मैचों में उन्होंने 1720 रन बनाए हैं। टेस्ट में उन्होंने 9, वनडे में 59 और टी 20 में 72 विकेट चटकाए हैं। हाल ही वे वनडे वर्ल्ड कप में तूफान मचाती नजर आईं थी। जबकि कैथरीन ने टेस्ट में 51, वनडे में 167 और टी 20 में 98 विकेट निकाले हैं।

Related posts
खेल

IND vs WI Suryakumar Yadav flop performace in 1st ODI against West Indies for Team India | पहले वनडे में फेल हुआ रोहित का सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी, एक बार फिर हुआ फ्लॉप

Image Source : TWITTER (BCCI) भारतीय टीम के…
Read more
खेल

44 गेंद...26 रन....7 विकेट, रोहित शर्मा की एक परेशानी हुई हल, अब वर्ल्ड कप जीतना बाएं हाथ का खेल!

हाइलाइट्स भारत ने वेस्टइंडीज को पहले…
Read more
खेल

Ravindra Jadeja now have the most wickets against West Indies in ODI format | रवींद्र जडेजा बने नंबर 1, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में रच दिया इतिहास

Image Source : PTI Ravindra Jadeja IND vs WI: भारतीय…
Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *